डाउनलोड करने से पहले, आपको नीचे दिए गए नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा.

नियम और शर्तें

यह Android सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट के लिए लाइसेंस देने का कानूनी समझौता है

1. शुरुआती जानकारी

1.1 Android सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट (लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में इसे "एसडीके" कहा गया है. इसमें खास तौर पर, Android सिस्टम फ़ाइलें, पैकेज किए गए एपीआई, और Google API के ऐड-ऑन शामिल हैं) का लाइसेंस आपको दिया जाता है. हालांकि, इसके लिए आपको लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते की शर्तों का पालन करना होगा. लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता, आपके और Google के बीच कानूनी तौर पर बाध्य एक समझौता है. यह समझौता, एसडीके के इस्तेमाल पर लागू होता है. 1.2 "Android" का मतलब, डिवाइसों के लिए Android सॉफ़्टवेयर स्टैक से है. इसे Android ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के तहत उपलब्ध कराया गया है. यह इस यूआरएल पर मौजूद है: https://source.android.com. इसे समय-समय पर अपडेट किया जाता है. 1.3 "साथ काम करने वाले सिस्टम" का मतलब ऐसे Android डिवाइस से है जो (i) Android के साथ काम करने की परिभाषा वाले दस्तावेज़ के मुताबिक हो. यह दस्तावेज़, Android के साथ काम करने की सुविधा देने वाली वेबसाइट (https://source.android.com/compatibility) पर मिल सकता है. इसे समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है; और (ii) Android के साथ काम करने की जांच करने वाले सुइट (सीटीएस) को पास करता हो. 1.4 "Google" का मतलब Google LLC से है. इसका गठन, अमेरिका के डेलावेयर राज्य के कानूनों के तहत हुआ है और यह कंपनी अमेरिका के कानूनों के तहत काम करती है. इसका कारोबार का मुख्यालय 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, USA में है.

2. लाइसेंस देने के लिए इस कानूनी समझौते को स्वीकार करना

2.1 SDK टूल का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सबसे पहले लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते को स्वीकार करना होगा. लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता स्वीकार न करने पर, SDK टूल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. 2.2 इस एसडीके को स्वीकार करने और/या इस्तेमाल करने के लिए क्लिक करने का मतलब है कि आप लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते की शर्तों से सहमत हैं. 2.3 अगर आपको अमेरिका या अन्य देशों के कानूनों के तहत, SDK टूल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, तो आपके पास SDK टूल इस्तेमाल करने और लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते को स्वीकार करने का विकल्प नहीं है. इन देशों में वह देश भी शामिल है जहां के आप निवासी हैं या जहां से SDK टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है. 2.4 अगर आपको नौकरी देने वाली कंपनी या किसी अन्य इकाई की ओर से, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते को स्वीकार किया जा रहा है, तो इसे आपकी ओर से इस बात का प्रतिनिधित्व और समर्थन माना जाएगा कि आपके पास, आपको नौकरी देने वाली कंपनी या किसी अन्य इकाई को इस कानूनी समझौते को मानने के लिए बाध्य करने का पूरा कानूनी अधिकार है. अगर आपके पास ज़रूरी अधिकार नहीं है, तो हो सकता है कि आपको नौकरी देने वाली कंपनी या अन्य इकाई की तरफ़ से, आप लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते को स्वीकार न कर पाएं या एसडीके का इस्तेमाल न कर पाएं.

3. Google से मिलने वाला SDK टूल का लाइसेंस

3.1 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते की शर्तों के मुताबिक, Google आपको एसडीके इस्तेमाल करने के लिए एक सीमित, दुनिया भर में मान्य, रॉयल्टी-फ़्री, और नॉन-एक्सक्लूज़िव लाइसेंस देता है. इसे किसी अन्य व्यक्ति को असाइन नहीं किया जा सकता और न ही इसका सब-लाइसेंस दिया जा सकता है. इसका मकसद सिर्फ़ Android के साथ काम करने वाले ऐप्लिकेशन डेवलप करना है. 3.2 इस एसडीके का इस्तेमाल, अन्य प्लैटफ़ॉर्म के लिए ऐप्लिकेशन बनाने या कोई दूसरा एसडीके बनाने के लिए नहीं किया जा सकता. इन प्लैटफ़ॉर्म में, Android के साथ काम न करने वाले सिस्टम भी शामिल हैं. आपके पास अन्य प्लैटफ़ॉर्म के लिए ऐप्लिकेशन डेवलप करने का विकल्प है. इनमें Android के ऐसे वर्शन भी शामिल हैं जो इस एसडीके के साथ काम नहीं करते. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि इस एसडीके का इस्तेमाल उस मकसद के लिए न किया जाए. 3.3 आप इस बात से सहमत हैं कि Google या तीसरे पक्षों के पास SDK टूल से जुड़े सभी कानूनी अधिकार, मालिकाना हक, और हित होते हैं. इनमें, SDK टूल पर बौद्धिक संपत्ति के सभी लागू अधिकार शामिल हैं. "बौद्धिक संपत्ति के अधिकार" का मतलब है, पेटेंट कानून, कॉपीराइट कानून, कारोबारी गोपनीयता की सुरक्षा के कानून, ट्रेडमार्क कानून, और मालिकाना हक से जुड़े अन्य सभी कानूनों के तहत मिलने वाले अधिकार. Google उन सभी अधिकारों को सुरक्षित रखता है जो आपको साफ़ तौर पर नहीं दिए गए हैं. 3.4 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में साफ़ तौर पर अनुमति न मिलने पर, SDK टूल का इस्तेमाल किसी भी मकसद के लिए नहीं किया जा सकता. तीसरे पक्ष के लागू लाइसेंस के तहत ज़रूरी शर्तों को छोड़कर, आपको SDK टूल या उसके किसी हिस्से को कॉपी करने (बैकअप के मकसद को छोड़कर), उसमें बदलाव करने, उसे अपने हिसाब से बनाने, फिर से डिस्ट्रिब्यूट करने, डीकंपाइल करने, रिवर्स इंजीनियरिंग करने, डिसअसेम्बल करने या पहले से मौजूद रचना पर आधारित काम करने की अनुमति नहीं है. 3.5 ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर लाइसेंस के तहत लाइसेंस वाले एसडीके के कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल, उन्हें फिर से बनाना, और उन्हें उपलब्ध कराना, सिर्फ़ उस ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक होता है, न कि लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के मुताबिक. 3.6 आप इस बात से सहमत हैं कि Google, आपको पहले से सूचना दिए बिना SDK टूल के फ़ॉर्म और नेचर में बदलाव कर सकता है. साथ ही, SDK टूल के आने वाले वर्शन, SDK टूल के पिछले वर्शन पर डेवलप किए गए ऐप्लिकेशन के साथ काम नहीं कर सकते. आप इस बात से सहमत हैं कि Google पहले से कोई सूचना दिए बिना, अपनी सूझ-बूझ से आपको या अन्य उपयोगकर्ताओं को SDK टूल या उसमें मौजूद कोई भी सुविधा देना हमेशा या कुछ समय के लिए बंद कर सकता है. 3.7 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे आपको Google के किसी भी कारोबार के नाम, ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क, लोगो, डोमेन नेम या ब्रैंड की अन्य खास सुविधाओं का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलता हो. 3.8 आप इस बात से सहमत हैं कि आप मालिकाना हक की सूचनाओं को नहीं हटाएंगे, धुंधला नहीं करेंगे या उनमें बदलाव नहीं करेंगे. इसमें कॉपीराइट और ट्रेडमार्क की सूचनाएं भी शामिल हैं. ये सूचनाएं, SDK टूल पर चिपकी हो सकती हैं या उनमें एंबेड की गई हो सकती हैं.

4. आपके ज़रिए SDK टूल का इस्तेमाल

4.1 Google इस बात से सहमत है कि लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के तहत, उसे आपसे (या आपके लाइसेंस देने वाले लोगों या कंपनियों से) उन सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन का कोई अधिकार, टाइटल या हित नहीं मिलता है जिन्हें आपने एसडीके का इस्तेमाल करके डेवलप किया है. इसमें उन ऐप्लिकेशन में मौजूद बौद्धिक संपत्ति के अधिकार भी शामिल हैं. 4.2 आप इस बात से सहमत हैं कि आपको एसडीके का इस्तेमाल और ऐप्लिकेशन बनाने का काम सिर्फ़ उन कामों के लिए करना चाहिए जिनके लिए, (a) लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते और (b) सभी लागू कानूनों, नियमों या सामान्य तौर पर स्वीकार किए जाने वाले तरीकों या अधिकार क्षेत्रों के मुताबिक लागू होने वाले दिशा-निर्देशों के तहत अनुमति हो. इनमें अमेरिका या अन्य संबंधित देशों से डेटा या सॉफ़्टवेयर के एक्सपोर्ट से जुड़े कानून भी शामिल हैं. 4.3 आप इस बात से सहमत हैं कि अगर आपने आम लोगों के लिए ऐप्लिकेशन बनाने के लिए एसडीके का इस्तेमाल किया, तो आपको उन उपयोगकर्ताओं की निजता और कानूनी अधिकारों की सुरक्षा करनी होगी. अगर उपयोगकर्ता आपको उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड या लॉगिन की अन्य जानकारी या निजी जानकारी देते हैं, तो आपको उपयोगकर्ताओं को यह बताना होगा कि यह जानकारी आपके ऐप्लिकेशन के लिए उपलब्ध होगी. साथ ही, आपको उन उपयोगकर्ताओं को कानूनी तौर पर ज़रूरी निजता नोटिस और सुरक्षा देनी होगी. अगर आपका ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ताओं की निजी या संवेदनशील जानकारी को सेव करता है, तो उसे सुरक्षित तरीके से सेव करना चाहिए. अगर उपयोगकर्ता आपके ऐप्लिकेशन को Google खाते की जानकारी देता है, तो आपका ऐप्लिकेशन उस जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ उपयोगकर्ता के Google खाते को ऐक्सेस करने के लिए कर सकता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब उपयोगकर्ता ने आपको ऐसा करने की अनुमति दी हो. साथ ही, ऐसा सिर्फ़ उन सीमित कामों के लिए किया जा सकता है जिनके लिए उपयोगकर्ता ने आपको अनुमति दी है. 4.4 आप इस बात से सहमत हैं कि आप SDK टूल की मदद से ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जिससे किसी तीसरे पक्ष के सर्वर, नेटवर्क या अन्य प्रॉपर्टी या सेवाओं में रुकावट आए, उन्हें नुकसान पहुंचे या उन्हें बिना अनुमति के ऐक्सेस किया जाए. इसमें, Google या मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली किसी कंपनी के अलावा, और भी कंपनियां शामिल हो सकती हैं. ऐसी गतिविधियों में, ऐप्लिकेशन को डेवलप करना या उसे डिस्ट्रिब्यूट करना भी शामिल है. 4.5 आप इस बात से सहमत हैं कि Android और/या Android के लिए ऐप्लिकेशन के ज़रिए बनाए गए, ट्रांसमिट किए गए या दिखाए गए किसी भी डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों के लिए, सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार हैं. इसके लिए, Google की आपके प्रति या किसी तीसरे पक्ष के प्रति कोई जवाबदेही नहीं होगी. साथ ही, ऐसा करने से होने वाले किसी भी नुकसान या बर्बादी के लिए भी सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार हैं. 4.6 आप इस बात से सहमत हैं कि लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते, तीसरे पक्ष के किसी लागू अनुबंध या सेवा की शर्तों या किसी लागू कानून या नियम के तहत, अपनी जवाबदेही के किसी भी उल्लंघन के लिए, सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार हैं. इसके लिए, Google की आपके प्रति या किसी तीसरे पक्ष के प्रति कोई जवाबदेही नहीं होगी. साथ ही, इस तरह के किसी भी उल्लंघन के नतीजों के लिए भी सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार हैं.

5. आपके डेवलपर क्रेडेंशियल

5.1 आप इस बात से सहमत हैं कि डेवलपर के किसी भी तरह के क्रेडेंशियल, जिन्हें Google ने आपको जारी किया हो या जिन्हें आपने खुद चुना हो उनकी गोपनीयता बनाए रखने की ज़िम्मेदारी आपकी है. साथ ही, आपके क्रेडेंशियल से डेवलप किए जाने वाले सभी ऐप्लिकेशन की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से आपकी होगी.

6. गोपनीयता और जानकारी

6.1 SDK टूल को लगातार बेहतर बनाने और उसमें नई सुविधाएं जोड़ने के लिए, Google सॉफ़्टवेयर के इस्तेमाल से जुड़े कुछ आंकड़े इकट्ठा कर सकता है. इनमें यूनीक आइडेंटिफ़ायर, उससे जुड़ा आईपी पता, सॉफ़्टवेयर का वर्शन नंबर, और SDK टूल में मौजूद किन टूल और/या सेवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है, इसकी जानकारी शामिल है. हालांकि, इसमें इनके अलावा और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. इनमें से कोई भी जानकारी इकट्ठा करने से पहले, एसडीके आपको सूचना देगा और आपकी सहमति मांगेगा. अगर आपने सहमति नहीं दी, तो जानकारी इकट्ठा नहीं की जाएगी. 6.2 इकट्ठा किए गए डेटा की जांच, एग्रीगेट के तौर पर की जाती है, ताकि SDK टूल को बेहतर बनाया जा सके. साथ ही, इसे Google की निजता नीति के मुताबिक मैनेज किया जाता है. यह नीति इस यूआरएल पर मौजूद है: https://policies.google.com/privacy 6.3 SDK टूल को बेहतर बनाने के लिए, Google के पार्टनर के साथ डेटा के ऐसे सेट शेयर किए जा सकते हैं जिनमें पहचान ज़ाहिर न की गई हो और जिन्हें एग्रीगेट किया गया हो.

7. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन

7.1 अगर SDK टूल का इस्तेमाल, तीसरे पक्ष के बनाए गए ऐप्लिकेशन चलाने के लिए किया जाता है या तीसरे पक्ष के उपलब्ध कराए गए डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों को ऐक्सेस करने के लिए किया जाता है, तो आप इस बात से सहमत हैं कि Google उन ऐप्लिकेशन, डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. आप समझते हैं कि तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन से ऐक्सेस किए जाने वाले सभी डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों की पूरी ज़िम्मेदारी उस व्यक्ति की होती है जिसने उन्हें बनाया है. साथ ही, तीसरे पक्ष के ऐसे किसी भी ऐप्लिकेशन, डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों के इस्तेमाल या ऐक्सेस की वजह से आपको होने वाले किसी भी नुकसान या हानि के लिए Google ज़िम्मेदार नहीं है. 7.2 आपको यह पता होना चाहिए कि तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन के ज़रिए आपको जो डेटा, कॉन्टेंट, और संसाधन दिखाए जाते हैं वे बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों से सुरक्षित हो सकते हैं. इन अधिकारों का मालिकाना हक, सेवा देने वाली कंपनियों के पास होता है. इसके अलावा, इन अधिकारों का मालिकाना हक, सेवा देने वाली कंपनियों की ओर से अन्य लोगों या कंपनियों के पास भी हो सकता है. इस डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों (पूरे या कुछ हिस्से) में बदलाव नहीं किया जा सकता. साथ ही, इन्हें किराये पर नहीं दिया जा सकता, लीज़ पर नहीं दिया जा सकता, लोन पर नहीं दिया जा सकता, बेचा नहीं जा सकता, डिस्ट्रिब्यूट नहीं किया जा सकता या इनके आधार पर कोई कॉन्टेंट नहीं बनाया जा सकता. ऐसा तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक आपको इनके मालिकों से अनुमति न मिल जाए. 7.3 आप स्वीकार करते हैं कि तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन, डेटा, कॉन्टेंट या संसाधनों के इस्तेमाल पर, आपके और संबंधित तीसरे पक्ष के बीच हुए कानूनी समझौते की अलग-अलग शर्तें लागू हो सकती हैं. ऐसे में, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते से, इन तीसरे पक्षों के साथ आपके कानूनी संबंध पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

8. Android API का इस्तेमाल करना

8.1 Google Data API 8.1.1 अगर Google से डेटा पाने के लिए किसी एपीआई का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको यह स्वीकार करना होगा कि डेटा को बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों से सुरक्षित किया जा सकता है. ये अधिकार, Google या डेटा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के पास होते हैं. इसके अलावा, ये अधिकार उन लोगों या कंपनियों के पास भी हो सकते हैं जो Google या डेटा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की ओर से काम करती हैं. ऐसे किसी भी एपीआई के इस्तेमाल पर, सेवा की अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं. आप इस डेटा में बदलाव नहीं कर सकते, इसे किराये पर, लीज़ पर, लोन पर, बेच नहीं सकते, डिस्ट्रिब्यूट नहीं कर सकते या इस डेटा के आधार पर पहले से मौजूद रचना पर आधारित काम नहीं बना सकते (पूरा या आंशिक रूप से). हालांकि, अगर सेवा की शर्तों के तहत इसकी अनुमति दी गई है, तो ऐसा किया जा सकता है. 8.1.2 अगर Google से किसी उपयोगकर्ता का डेटा पाने के लिए किसी एपीआई का इस्तेमाल किया जाता है, तो आप इस बात से सहमत हैं कि उपयोगकर्ता की साफ़ तौर पर दी गई सहमति के बाद ही डेटा हासिल किया जाएगा. साथ ही, उपयोगकर्ता ने आपको जिन सीमित कामों के लिए अनुमति दी है उनके लिए ही डेटा हासिल किया जाएगा. अगर आपने Android Recognition Service API का इस्तेमाल किया है, तो आप इस बात से सहमत हैं कि एपीआई का इस्तेमाल, उन प्रॉडक्ट के लिए डेटा प्रोसेसिंग की शर्तों के तहत किया जाएगा जिनके लिए Google, डेटा प्रोसेसर के तौर पर काम करता है. यह एपीआई, इस यूआरएल पर मौजूद है: https://developer.android.com/reference/android/speech/RecognitionService. इसमें समय-समय पर बदलाव किया जाता है. डेटा प्रोसेसिंग की शर्तें, इस यूआरएल पर मौजूद हैं: https://privacy.google.com/businesses/gdprprocessorterms/. इसमें समय-समय पर बदलाव किया जाता है. 'स्वीकार करें' पर क्लिक करने का मतलब है कि आप उन प्रॉडक्ट के लिए डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम की शर्तों से सहमत हैं जिनके लिए Google, डेटा प्रोसेसर के तौर पर काम करता है.

9. लाइसेंस देने के लिए किए गए इस कानूनी समझौते को खत्म करना

9.1 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता तब तक लागू रहेगा, जब तक आप या Google इसे खत्म न कर दे. इसके बारे में नीचे बताया गया है. 9.2 अगर आपको लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता खत्म करना है, तो SDK टूल और डेवलपर के अन्य ज़रूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल बंद कर दें. 9.3 Google आपके साथ लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते को किसी भी समय खत्म कर सकता है, अगर: (A) आपने लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन किया है; या (B) Google को कानून के मुताबिक ऐसा करना ज़रूरी है; या (C) जिस पार्टनर के साथ मिलकर Google ने आपको SDK टूल के कुछ हिस्से (जैसे कि एपीआई) उपलब्ध कराए थे उसने Google के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है या आपको SDK टूल के कुछ हिस्से उपलब्ध कराना बंद कर दिया है; या (D) Google ने उस देश में उपयोगकर्ताओं को SDK टूल या SDK टूल के कुछ हिस्से उपलब्ध न कराने का फ़ैसला लिया है जहां आप रहते हैं या जहां से आप सेवा का इस्तेमाल करते हैं या Google के विवेक के मुताबिक, आपको SDK टूल या SDK टूल की कुछ सेवाएं उपलब्ध कराना अब व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक नहीं है. 9.4 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता खत्म होने पर, आपके और Google के सभी कानूनी अधिकारों, जवाबदेही, और देनदारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इनमें वे अधिकार, जवाबदेही, और देनदारियां शामिल हैं जिनका फ़ायदा आपको और Google को मिला है, जो आप पर और Google पर लागू हैं (या जो लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता लागू होने के दौरान समय के साथ बढ़ी हैं) या जिनके बारे में बताया गया है कि वे हमेशा जारी रहेंगी. साथ ही, पैराग्राफ़ 14.7 के प्रावधान ऐसे अधिकारों, जवाबदेही, और देनदारियों पर हमेशा लागू रहेंगे.

10. वारंटी का खंडन

10.1 आपको इस बात की समझ है और आप साफ़ तौर पर सहमत हैं कि SDK टूल के इस्तेमाल से जुड़े किसी तरह के जोखिम के लिए सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार हैं. इसके अलावा, SDK टूल किसी भी तरह की वारंटी के बिना, "जैसे है वैसे ही" और "जैसे मौजूद है वैसे ही" उपलब्ध कराया जाता है. 10.2 एसडीके का इस्तेमाल और एसडीके से कोई भी चीज़ डाउनलोड या हासिल करना पूरी तरह से आपके विवेक पर निर्भर है और किसी भी तरह के जोखिम के लिए आप खुद ज़िम्मेदार हैं. इसके अलावा, इस तरह के इस्तेमाल से अगर आपके कंप्यूटर सिस्टम या अन्य डिवाइस को कोई नुकसान पहुंचता है या डेटा की सुरक्षा को कोई नुकसान पहुंचता है, तो यह सिर्फ़ आपकी ज़िम्मेदारी होगी. 10.3 इसके अलावा, Google सभी तरह की वारंटी और शर्तों का साफ़ तौर पर खंडन करता है. चाहे वे बताई गई हों या उन्हें पहले से शामिल माना गया हो. इसमें, कारोबार के काबिल होने, किसी खास मकसद के लिए दुरुस्त होने, और गैर-उल्लंघन से जुड़ी पहले से शामिल वारंटी और शर्तों के अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं.

11. जवाबदेही की सीमा

11.1 आप साफ़ तौर पर समझते हैं और इस बात से सहमत हैं कि Google, उसकी सहायक और सहयोगी कंपनियां, और उसके लाइसेंस देने वाले, जवाबदेही के किसी भी सिद्धांत के तहत, आपको हुए किसी भी सीधे, अप्रत्यक्ष, अचानक होने वाले, खास, नतीजतन होने वाले या उदाहरण के तौर पर हुए नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे. इसमें डेटा का नुकसान भी शामिल है. भले ही, Google या उसके प्रतिनिधियों को इस तरह के नुकसान की संभावना के बारे में सलाह दी गई हो या उन्हें इस बारे में जानकारी होनी चाहिए थी.

12. नुकसान की भरपाई

12.1 कानून के तहत अनुमति मिलने पर, आप Google, इसकी सहयोगी कंपनियों, और उनके संबंधित डायरेक्टर, अधिकारियों, कर्मचारियों, और एजेंट को किसी भी दावे, कार्रवाई, मुकदमे या कार्यवाही से बचाने, नुकसान की भरपाई करने, और नुकसान से बचाने के लिए सहमत हैं. साथ ही, आप (a) SDK टूल के आपके इस्तेमाल, (b) SDK टूल पर आपके बनाए गए किसी भी ऐसे ऐप्लिकेशन जो किसी व्यक्ति के कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, ट्रेड सीक्रेट, प्रॉडक्ट की पहचान (ट्रेड ड्रेस), पेटेंट या अन्य बौद्धिक संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन करता है या किसी व्यक्ति की मानहानि करता है या उसके प्रचार के अधिकार या निजता के अधिकारों का उल्लंघन करता है, और (c) लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते का आपके पालन न करने से होने वाले किसी भी नुकसान, जवाबदेही, नुकसान, लागत, और खर्च (वकील की उचित फ़ीस सहित) से बचाने के लिए सहमत हैं.

13. लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में बदलाव

13.1 Google, एसडीके के नए वर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में बदलाव कर सकता है. ये बदलाव होने पर, Google उस वेबसाइट पर लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते का नया वर्शन उपलब्ध कराएगा जहां एसडीके उपलब्ध कराया गया है.

14. सामान्य कानूनी शर्तें

14.1 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौता, आपके और Google के बीच का पूरा कानूनी समझौता है. यह एसडीके के आपके इस्तेमाल पर लागू होता है. हालांकि, इसमें ऐसी सेवाएं शामिल नहीं हैं जो Google आपको किसी अलग लिखित कानूनी समझौते के तहत उपलब्ध कराता है. साथ ही, अगर एसडीके के लिए, आपके और Google के बीच पहले कोई भी कानूनी समझौता हुआ था, तो यह नया समझौता, पूरी तरह से पुराने समझौते की जगह लागू हो जाएगा. 14.2 आप इस बात से सहमत हैं कि अगर Google, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में शामिल किसी कानूनी अधिकार या समाधान का इस्तेमाल या उसे लागू नहीं करता है (या Google को किसी लागू कानून के तहत फ़ायदा मिलता है), तो इसे Google के अधिकारों का औपचारिक तौर पर दावा छोड़ना नहीं माना जाएगा. साथ ही, वे अधिकार या समाधान अब भी Google के लिए उपलब्ध रहेंगे. 14.3 अगर इस मामले में फ़ैसला देने का अधिकार क्षेत्र रखने वाली कोई अदालत यह तय करती है कि लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते का कोई भी प्रावधान अमान्य है, तो उस प्रावधान को इस कानूनी समझौते से हटा दिया जाएगा. हालांकि, बाकी समझौते पर इसका असर नहीं होगा. लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के बाकी प्रावधान मान्य और लागू रहेंगे. 14.4 आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि Google की पैरंट कंपनी के ग्रुप की हर कंपनी, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के तहत, लाभ पाने वाले तीसरे पक्ष के व्यक्ति होगी. साथ ही, ऐसी अन्य कंपनियों को लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के किसी भी प्रावधान को सीधे तौर पर लागू करने और उस पर भरोसा करने का अधिकार होगा, जिससे उन्हें फ़ायदा (या उनके पक्ष में अधिकार) मिलता है. इन्हें छोड़कर, किसी भी अन्य व्यक्ति या कंपनी को लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते का लाभ पाने वाला तीसरा पक्ष नहीं माना जाएगा. 14.5 एक्सपोर्ट से जुड़ी पाबंदियां. SDK टूल, अमेरिका के एक्सपोर्ट से जुड़े नियमों और कानूनों के तहत आता है. आपको एसडीके पर लागू होने वाले सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोर्ट कानूनों और नियमों का पालन करना होगा. इन कानूनों में, डेस्टिनेशन, असली उपयोगकर्ताओं, और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर लगने वाली पाबंदियां शामिल हैं. 14.6 जब तक आप या Google अन्य पक्ष की पहले से लिखित में अनुमति नहीं ले लेते, तब तक लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते में दिए गए अधिकारों को न तो किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जा सकता है और न ही ट्रांसफ़र किया जा सकता है. लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते के तहत, आपको या Google को अपनी ज़िम्मेदारियों या जवाबदेहियों को किसी दूसरे पक्ष को सौंपने की अनुमति नहीं होगी. इसके लिए, आपको या Google को दूसरे पक्ष से पहले से लिखित अनुमति लेनी होगी. 14.7 लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते और इस समझौते के तहत Google के साथ आपके संबंध पर, कैलिफ़ोर्निया राज्य के कानून लागू होंगे. हालांकि, इस पर कैलिफ़ोर्निया के कानूनों का टकराव सुलझाने के प्रावधान लागू नहीं होंगे. आप और Google, लाइसेंस देने के लिए कानूनी समझौते से जुड़े किसी भी कानूनी मामले को सुलझाने के लिए, कैलिफ़ोर्निया की सैंटा क्लारा काउंटी में मौजूद अदालतों के खास क्षेत्राधिकार को स्वीकार करने के लिए सहमत हैं. तथापि, आप सहमत हैं कि Google को अब भी आदेश के लिए उपचारों (या अतिआवश्यक क़ानूनी राहत के किसी समान प्रकार) के लिए किसी भी क्षेत्राधिकार में आवेदन करने की अनुमति होगी. 28 अप्रैल, 2026